फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 30 मार्च से होगी गेहूं खरीद, क्रय केंद्र और लक्ष्य निर्धारित नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद की क्रय नीति निर्धारित कर दी गई है, लेकिन क्रय केंद्रों के साथ लक्ष्य का निर्धारण नहीं किया जा सका है। जबकि 30 मार्च से गेहूं खरीद शुरू होगी। खरीद प्रक्रिया की माॅनिटरिंग की जिम्मेदारी शासन ने डीएम को दी है। क्रय केंद्र निर्धारित होने के बाद नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे।
विज्ञापन

गेहूं खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। बुधवार को क्रय केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया शुरू करने की तिथि 30 मार्च की घोषणा कर दी गई। फिलहाल शासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि डीएम क्रय केंद्रों की संख्या घटा व बढ़ा भी सकते हैं। 15 जून शाम छह बजे क्रय केंद्रों संचालित रहेंगे।
क्रय केंद्रों पर किसानों को पेयजल, ठहराव और वाहन पार्किंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। किसान नजदीकी क्रय केंद्रों पर गेहूं की बिक्री कर सकेंगे। लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए किसानों को ग्राम प्रधान, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, सचिव, लेखपाल प्रेरित करेंगे। क्षमता से अधिक किसानों के क्रय केंद्र पहुंचने पर ऑफलाइन टोकन की व्यवस्था की जाएगी। गेहूं बिक्री के 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में समर्थन मूल्य की धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
गेहूं खरीद की प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू होगी। अभी क्रय केंद्र और लक्ष्य का निर्धारण नहीं किया गया है। जल्द ही केंद्रों का निर्धारण कर लिया जाएगा। - अखिलेश सिंह, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें