फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने फिर मारी पलटी, बारिश संग बढ़ी गलन

विज्ञापन
शनिवार को सुबह से हुई रिमझिम बारिश से ठंड बढ़ी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। शनिवार को बादलों की उमड़-घुमड़ के बीच रिमझिम बारिश से सुबह की शुरुआत हुई। ठंड का असर तेज रहा। लोग ठिठुरते नजर आए। दिन में जगह-जगह अलाव धधकते रहे। हालांकि दोपहर बाद बारिश ठप हो गई, मगर पुरवा हवाओं संग ठंड का कहर जारी रहा। शहर से गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 16.5 व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शुक्रवार की रात से ही मौसम बदल गया। शनिवार को सुबह लोगों की आंख खुली तो आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा था। रिमझिम बारिश हो रही थी। ठंड का असर भी तेज रहा। दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए मौसम साफ हुआ, लेकिन गलन कम नहीं हुई। दिनभर बादलों की उमड़-घुमड़ होती रही।
शहर के पंजाबी मार्केट, पल्टन बाजार, भंगवाचुंगी, सदर बाजार, घंटाघर, बाबागंज सहित प्रमुख बाजारों में चहल-पहल कम रही। शहर के विवेक नगर, दहिलामऊ, स्टेशन रोड, जेलरोड, आजाद नगर, चंपा सुर्ती रोड सहित अन्य मोहल्लों व बाजारों मेें कीचड़ से आवागमन में दिक्कत हुई। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी कम रही।
विज्ञापन

दो मिमी हुई बारिश
शनिवार को बादलों की उमड़-घुमड़ के बीच दोपहर तक रिमझिम बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार कुल दो मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अभी बारिश के आसार बने हुए हैं। अभी दो से तीन दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना है।
आलू, चना, मटर और सरसों की फसल पर संकट
मौसम का मिजाज देख किसान परेशान हो गए हैं। बारिश हुई तो चना, आलू, मटर व सरसों की फसल को नुकसान होगा। पैदावार प्रभावित होगी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्वनी सिंह ने बताया कि रिमझिम बारिश से फसलों को नुकसान नहीं होगा। अगर तेज बारिश हुई तो आलू, चना, मटर व सरसों की फसलें प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें