फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जगह-जगह जलभराव, पनप रहे मच्छर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात की शुरुआत होते ही शहर में मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। देवकली और रूपापुर मोहल्ले में जल जमाव के कारण मच्छर पनपने लगे हैं। मच्छर जनित बीमारी को लेकर हर कोई डरा हुआ है। जनपद में डेंगू काे मिलाकर मलेरिया के छह मरीज मिल चुके हैं। इनमें से दो का इलाज उनके घर पर चल रहा है। जल जमाव वाले मोहल्ले की ओर नगर पालिका ध्यान नहीं दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग फॉगिंग नहीं करवा रहा है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि तीन मलेरिया और तीन डेंगू के मरीज मिले हैं। दो का इलाज उनके घर पर चल रहा है। बाकि स्वस्थ हैं। 50 लोगों का सैंपल लेकर जांच कराया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
देवकली और शिवजी पुरम मोहल्ले में हर साल एक न एक व्यक्ति स्वाइन फ्लू जैसी बीमारी की चपेट में आकर जान गंवा रहा है। बीते वर्ष इस मोहल्ले में मलेरिया के चार तो डेंगू के 21, स्वाइन फ्लू के एक मरीज मिलने के बाद प्रशासन हैरान हो गया था। मगर व्यवस्था जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलजमाव से हम लोग परेशान हैं। शिकायत के बाद भी किसी का ध्यान इस ओर नहीं जाता है।
दीपनारायण शुक्ल, देवकली
सबसे अधिक डेंगू और मलेरिया के मरीज मिलते हैं। मोहल्ले में जगह-जगह जल जमाव भी है।
शिव शंकर पांडेय, शिवजी पुरम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें