फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूम के बरसे बदरा, चहुंओर दिखा पानी ही पानी

Wed, 05 Jul 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़
विज्ञापन
 उमड़- घुमड़ कर झमाझम बारिश की सौगात दे रही बादलों की फौज अब आसमान में पूरी तरह से हावी हो चले हैं। मंगलवार को बादलों की पैठ के आगे सूर्यदेव की एक न चल सकी और पूरे दिन बादलों की जद से उबर नहीं सके। रूक- रूक कर शहर से लेकर गांव तक चहुंओर बरसात होती रही। पूरे दिन मौसम खुशनुमा बना रहा। शहर से लेकर गांव तक जलभराव के चलते लोगों को फजीहत भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


जुलाई माह के पहले ही दिन शनिवार से आसमान में बादलों की उमड़- घुमड़ शुरू हो गई थी। रविवार को पूरे दिन बादलों और सूर्यदेव के बीच द्वंद चलता रहा। जिससे कहीं बूंदबादी तो कहीं रिमझिम बरसात हुई। मंगलवार को भी बारिश का क्रम शुरू रहा। सुबह की शुरूआत बरसात से हुई और रूक- रूक कर बारिश का यह क्रम देररात तक चलता रहा। शहर में बारिश के चलते बाबागंज, भंगवाचुंगी, अंबेडकर चौराहा, कचहरी रोड, घंटाघर, सदर बाजार, सब्जी मंडी, सिनेमा रोड सहित अन्य इलाकों में जलभराव के अलावा कीचड़ के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। रोडवेज बसअडडा, नया माल गोदाम रोड, एसपी आफिस, विद्युत पारेषण खंड प्रथम कार्यायल में जलभराव से लेागों को खासी दिक्कत हुई। बाजारों में खरीदारी करने आए लोगों को गिरते-फिसलते देखा गया।

 इसके अलावा विवेक नगर, अजीतनगर, नयामाल गोदाम रोड, अचलपुर सहित कई मोहल्लों मेें जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। पल्टन बाजार, चंपा सुर्ती रोड, अजीतनगर शिशु मंदिर रोड, विवेक नगर, स्टेशन रोड सहित शहर जगह- जगह नालियां चोक होने से सड़कों पर जलभराव की स्थिति खड़ीं हो गई। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। लोगों के घरों में घुस गया। जिससे लोग पूरे दिन पानी निकालने के लिए मशक्कत करते रहे।  रानीगंज, कुंडा, लालगंज, पट्टी व सदर क्षेत्र में जमकर बरसात हुई। जिससे चहुंओर पानी ही पानी दिखा। ऐसे में दिनभर मौसम सुहावना बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें