फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 10 साल से टंकी से नीचे नहीं उतर सका पानी

विज्ञापन
रानीगंज के पूरे हिरावन में शोपीस बनी पानी की टंकी। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के पूरे हिरावन में स्थापित पेयजल टंकी से दस वर्ष से पानी नहीं नीचे नहीं उतर सका है। जल निगम ने 15 वर्ष पहले 32 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण किया था। पांच वर्ष बाद ही टंकी बेकार हो गई। 50 हजार लीटर की क्षमता वाली टंकी से आज तक पानी लोगों के घरों में नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन

तत्कालीन प्रधान राजेश सिंह के कार्यकाल में इसका निर्माण हुआ था। राजेश सिंह ने बताया कि पाइप लाइन ध्वस्त हो चुकी है। बोरिंग खराब होने के बाद इसे ठीक नहीं किया गया। जल निगम के सहायक अभियंता सुग्रीव सिंह ने बताया कि मरम्मत कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, बजट मिलते ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें