फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों पर कहर ढा रही कातिल ठंड

Tue, 30 Dec 2014 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कातिल ठंड लोगों की आंख पर वार कर रही है। आंख की तकलीफ से परेशान लोगों की भीड़ जिला अस्पताल के साथ निजी अस्पतालों में पहुंच रही है। कोहरे और ठंड के चलते लोगों में आंखों का लाल होना, पानी आना, खुजलाहट और दर्द की समस्या आ रही है। जिला अस्पताल में अंतू निवासी राकेश श्रीवास्तव को दो दिन पहले ठंड लग गई। उसने अपना इलाज जिला अस्पताल में कराया तो उसकी आंख लाल होने लगी। इससे वह काफी परेशान हो गया। वह आंख के डॉक्टर के पास पहुंचा और अपनी परेशानी बताई। मंगलवार को जिला अस्पताल अष्टभुजा नगर निवासी शिक्षक महेन्द्र तिवारी भी पहुंचे। उन्होंने भी ठंड से आंख में दिक्कत की बात डॉक्टर से बताई। महेंद्र की एक आंख लाल होने से जलन व दर्द बना हुआ है। कटरा निवासी मोहम्मद हारुन का तीन वर्षीय बेटा शाहरुख इन दिनों सिर के दर्द से परेशान है। वह मंगलवार को डॉक्टर के पास पहुंचा। यही हाल विश्वनाथगंज निवासी राजकुमार का भी रहा। रानीगंज निवासी अनिल पटेल लखनऊ गया था। वहां से लौटते समय ट्रेन में उसे ठंड लग गई। वह दो दिन अस्पताल में भर्ती था। अचानक उसकी दोनों आंखें लाल हो कर सूज गई। वह आंख के डॉक्टर से अपना इलाज करवा रहा है।
विज्ञापन

डॉक्टर एसके तिवारी ने बताया आंख लाल होने, जलन होने, दर्द व सिर में दर्द हो तो तत्काल डॉक्टर के पास जाना चाहिए। ठंड लगने के कारण यह समस्या पैदा होती है। ठंड में ऐसे मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें