फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं का सैंपल देखकर भड़की एनआरएचएम टीम

Fri, 29 Dec 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
लखनऊ की एनआरएचएम टीम जिला महिला अस्पताल पहुंची तो वहां का नजारा देखा अवाक रह गई। ओपीडी में महिला चिकित्सक की मेज पर एमआर की दवाओं का सैंपल पड़ा था, जबकि मरीज नदारद थे। ऐसी स्थिति देख भड़के टीम के सदस्यों ने महिला चिकित्सक को जमकर फटकारा। उसके बाद टीम ने अस्पताल में वार्डों, अभिलेखों और साफ-सफाई का जायजा लेने के बाद योजनाओं की जानकारी दी। 
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की नेशनल हेल्थ रूरल मिशन लखनऊ की चार सदस्यीय टीम गुरुवार को जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण के लिए करीब दोपहर के 12 बजे पहुंची। सबसे पहले टीम ओपीडी पहुंची। वहां मरीज नहीं मिले, लेकिन चिकित्सक के मेज पर एमआर की दवाओं की सैंपल का ढेर लगा रहा है। जिस पर टीम के सभी सदस्य भड़क गए। उन्होंने चिकित्सक को फटकार लगाते हुए कहा कि वह ड्यूटी के समय मरीजों पर ध्यान दें। दो बजे के बाद ही वह एमआर से मुलाकात करें। उसके बाद जननी सुरक्षा योजना सहित तमाम अभिलेखों की जांच की गई। जिसमें तमाम अभिलेख अपूर्ण पाए गए। जिसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। टीम टीकाकरण काउंटर पर पहुंची जहां पर उन्होंने नसबंदी और टीकाकरण पर विशेष जोर देने के लिए कहा। साथ ही उनसे संबंधित अभिलेखों की जांच की। टीम के सदस्यों ने स्वास्थ्य सेवाओं की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही समय से उसके कार्यान्वयन का निर्देश भी दिया। वार्ड में पहुंची टीम ने साफ-सफाई न होने पर भी नाराजगी जताई। वहीं मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। टीम में गौरव सागर, महेंद्र सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव व आशू पांडेय रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें