फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की सलामती को रखा व्रत

Tue, 23 Aug 2016 11:59 PM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
न्यूज
विज्ञापन
पुत्र की लंबी उम्र के लिए माताओं ने मगंलवार को ललई छठ (हलषष्ठी) का व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। घर के आंगन में कुश और ढाक लगाकर महिलाओं ने पूड़ी, दही, पसड़ी के  चावल से गौर-गणेश की विधि-विधान से पूजा कर लाल के सलामत रहने की कामना की।
विज्ञापन


जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों की महिलाओं ने मंगलवार सुबह से ही जुटीं माताओं ने पकवान बनाने के बाद दोपहर में पूजा-अर्चना को अंतिम रूप दिया। गांव की महिलाओं ने पूजा स्थल पर बने गंगासागर से अपने बेटों के चेहरों को धुला और पीठ पर हल्दी से सने हाथ के पंजे की छापा लगाकर लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया। माताओं ने उनके  दीघार्यु होने के लिए गंगाजल का छिड़काव भी किया। अधिकांश स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा कर पूजन का महत्व बताया। इस मौके पर महिलाओं ने मंगलगीत प्रस्तुत कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें