फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घर में मिले दंपती के शव के मामले में बिसरा रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पश्चिमशरीरा क्षेत्र के खरौना गांव में सोमवार की दोपहर घर के अंदर मिले दंपती के शव के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी जांच-पड़ताल में जुटी रही। पोस्टमार्टम के दौरान मौत का स्पष्ट कारण सामने न आने पर डॉक्टरों ने दोनों का बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

खरौना निवासी फूलचंद्र नगरहा (55) और उनकी पत्नी पूजा देवी (50) के शव सोमवार सुबह उनके घर के अंदर संदिग्ध हालात में मिले थे। घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पुलिस पहुंची तो व्यक्ति का शव कमरे के दरवाजे के पास व महिला का शव पास में पड़े चारपाई पर था।
शव कई दिन पुराने होने के कारण पूरी तरह सड़ चुके थे। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम के दौरान शवों की स्थिति अत्यधिक खराब होने के कारण मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। ऐसे में डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर फॉरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि मौत स्वाभाविक थी या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी घटना स्थल की जांच पड़ताल करने पहुंची फॉरेंसिक टीम
उधर, मंगलवार को भी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने गांव पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि दंपती घर में अकेले रहते थे और काफी समय से लोगों से उनका ज्यादा मेलजोल नहीं था। दोनों निसंतान थे और घर में ही छोटी किराना दुकान चलाकर गुजर-बसर करते थे। मामले को लेकर प्रयागराज जोन के आईजी अजय कुमार मिश्रा ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। सीओ जनेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान मौत का कारण स्पष्ट न होने पर डॉक्टरों ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखवाया है। रिपोर्ट आने के बाद भी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें