फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: वायरल का वार, पैथोलॉजी जांच का आंकड़ा चार सौ के पार

Tue, 22 Aug 2023 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मलेरिया से दो, दिमागी बुखार से एक, डेंगू से संभावित पांच मरीजों की अब तक हुई पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय की पैथोलॉजी में चार दिन से सामान्य रोगियों की संख्या अचानक बढ़ी है। पैथोलॉजी जांच कराने वालों का आंकड़ा चार सौ के पार जा रहा है। साफ है कि बदलते मौसम में हर घर में वायरल का वार है। सर्दी, जुकाम, बुखार, वायरल के प्रकोप से बीमार होने वालों की भीड़ ओपीडी में दिख रही है।
जनपद के अलग- अलग स्थान पर अब तक मलेरिया से दो, दिमागी बुखार का एक मामला सामने आया है। पांच लोगों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। सभी अस्पताल में भर्ती हैं। गंभीर मरीजों का इलाज प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल और अन्य का निजी अस्पतालों में किया जा रहा है। मौसम जनित बीमारियों से पीड़ित मरीजों की पैथोलॉजी जांच डॉक्टरों की सलाह पर कराई जा रही है। मरीजों में मियादी बुखार व वायरल बुखार से पीड़ित होने वालों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल पैथोलाॅजी के कर्मचारियों ने बताया कि इन दिनों डेंगू, मियादी बुखार, मलेरिया, वायरल बुखार से पीड़ित होने की पुष्टि आसानी से हो जाती है। कई सामान्य रोगियों की जांच में प्लेट्लेट्स कम मिलती है। बुखार पीड़ितों में ऐसा अक्सर होता है, बुखार चार दिन से ज्यादा बना रहा तो डेंगू की जांच कराने लोग आ जाते हैं।

.......
ये है वायरल फीवर
वायरल फीवर संक्रमण से फैलने वाली बीमारी है। इसके रोगी सिरदर्द, बुखार, शरीर दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित रहते हैं। जब कोई वायरल बुखार से संक्रमित व्यक्ति को छींक या खांसी आती है और उसके पास कोई व्यक्ति होता है तो ये वायरस उसे भी संक्रमित कर सकता है।
विज्ञापन

ये हैं लक्षण -
- सिरदर्द एक सामान्य लक्षण है।
- आंखों का लाल होना या उनमें जलन होना।
- गले में दर्द होना।
- ठंड लगना।
- शरीर का तापमान बढ़ना।
- जोड़ों में दर्द होना।
.........
वायरल के कारण -
- संक्रमित भोजन और पानी का सेवन वायरल बुखार का कारण बन सकता है।
- कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के कारण वायरल बुखार हो जाता है।
- वायरल बुखार पीड़ि मरीज के संपर्क में आने वाले को भी बुखार जकड़ सकता है।
.....
वर्जन
बदलते मौसम में वायरल बुखार, मियादी बुखार का प्रकोप अधिक है। कुछ दिनों से पैथोलॉजी में सामान्य रोगियों के जांच की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। बुखार पीड़ित मरीजों को जितना हो सके आराम करना चाहिए और खूब पानी पीना चाहिए। गुनगुना पानी पीना और बेहतर होगा, इससे जल्द ठीक होने में मदद मिलेगी।
- डॉ. रमेश पांडेय, प्रभारी सीएमएस, राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें