फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पंजीकरण नहीं करा रहे उद्यमी, नहीं मिलेगा दुर्घटना बीमा योजना का लाभ

Tue, 22 Aug 2023 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
गुरुचरण सिंह।
विज्ञापन
पंजीकरण कराने वालों को ही मिलेगी मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले के कुटीर और गृह उद्योगों का पंजीकरण कराने में उद्यमी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। अनहोनी होने पर पंजीकरण नहीं कराने वाले उद्यमियों को मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। योजना के तहत उन्हीं उद्यमियों को योजना का लाभ मिलेगा, जिन्होंने जिला उद्योग केंद्र पंजीकरण कराया है।



जिले में पिसाई, पेराई, आटा चक्की और एक जनपद, एक उत्पादन(ओडीओपी) में स्थापित उद्योगों चलाने वाले उद्यमियों का जिला उद्योग केंद्र में पंजीकरण किया जा रहा है। शासन का निर्देश है कि उद्यमियों का ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजाकरण कराया जाए। जिले में अभी तक सिर्फ 247 उद्यमियों ने ही पंजीकरण कराया है। जबकि जिले में कुटीर और गृह उद्योगों की संख्या एक हजार से अधिक है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को बगैर प्रीमियम जमा कराए पांच लाख रुपये के दुर्घटना बीमा का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना के तहत बीमित उद्यमी की मृत्यु होने और विकलांगता की दशा में बीमा कंपनी धनराशि की अदायगी करेगी।



-
विभाग में पंजीकरण कराने वाले उद्यमियों को ही बीमा योजना का लाभ मिलेगा। जो लोग अपने कारखाने का पंजीकरण नहीं करा रहे हैं, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

अजय कुमार त्रिपाठी, उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र



बोले कारोबारी-
0 व्यापारियों को नहीं है जानकारी
यह योजना पूरी तरह नई है, इसका प्रचार -प्रसार ठीक ढंग से नहीं होने से लोग पंजाकरण नहीं करा रहे हैं। दरअसल पहले पंजीकरण होता नहीं था, इसलिए अधिकांश लोगों को योजना की जानकारी नहीं है।

राजेंद्र कुमार केसरवानी, जिलाध्यक्ष, व्यापार मंडल
....




0 ऑनलाइन काम से भागते हैं उद्यमी

गांव के उद्यमी अभी इतने जानकार नहीं है। इसलिए वह ऑनलाइन पंजीकरण से घबराते हैं। फिलहाल योजना अच्छी है, जल्द ही लोगों को प्रेरित किया जाएगा।


सरदार गुरुचरण सिंह, बाबागंज
....



उद्यमियों को किया जाएगा जागरूक
जिले के उद्यमियों के बीच प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है। इस दिशा में हम लोग भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे। बिना कुछ दिए पांच लाख बीमा का लाभ मिलना बड़ी बात है।
विज्ञापन



सुरेश चंद्र केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष, व्यापार मंडल
....



0 उद्यमियों के चेहरे पर लाएगी मुस्कान
मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना जिले के उद्यमियों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी। गांव के कारोबारियों को योजना की जानकारी नहीं है। उद्यमियों को पूरी जानकारी देकर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
प्रमोद कुमार केसरवानी, चौक

गुरुचरण सिंह।

गुरुचरण सिंह।

गुरुचरण सिंह।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें