फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घर में घुसे युवकों को ग्रामीणों ने खंभे में बांधकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नया पुरवा कोटा भवानीगंज गांव में रविवार भोर में संदिग्ध दशा में मिले दो युवकों को ग्रामीणों ने बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले गांव की बदनामी के भय से दोनों को भगा दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व फोटो के जरिए दोनों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार नया पुरवा कोटा भवानीगंज में रविवार भोर में एक ग्रामीण के घर में दो युवक संदिग्ध हालात में दिखे। दोनों को चोर समझकर गृहस्वामी ने शोर मचा दिया। देखते ही देखते गांव के लोग पहुंच गए। दोनों घर में घुसने की वजह नहीं बता पाए। ग्रामीण दोनों से पूछताछ करते रहे। सही बात न बताने पर ग्रामीणों ने दोनों को बिजली के पोल से बांध दिया। इसके बाद उनकी पिटाई करने लगे। इस बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिसकर्मियों के पहुंचने से पहले गांव के कुछ लोगों को जानकारी हो गई। जिसके बाद दोनों को खंभे से आजाद करते हुए भगा दिया गया। दोनों का वीडियो ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों किसी महिला से मिलने आए थे। उनके कामापट्टी के होने की जानकारी मिल रही है। वायरल वीडियो से उनकी तलाश की जा रही है। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें