गांव में रहेगी वन विभाग की टीम
गांव के आसपास रात के समय जांच करने के लिए वन विभाग की टीम विभागीय वाहन के साथ मौके पर मुस्तैद रहेगी। वन विभाग की टीम तेंदुआ को पकड़ने की तैयारी में कमर कसी है। देर शाम तक गांव के आसपास दो पिंजरा लगवाने की तैयारी की गई।
गांव के आसपास पहले भी तेंदुआ की चहलकदमी की सूचना मिली है। किसी प्रकार ग्रामीण जंगल व खेत की ओर शाम के समय न जाएं। टीम को तैनात किया गया है। - मुवज्जम , क्षेत्रीय उप वन अधिकारी