फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में कार्रवाई न होने भड़के ग्रामीण, कोतवाली का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज से शनिवार को घर जा रही बीए की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए सैकड़ों ग्रामीणों ने रविवार सुबह पट्टी कोतवाली का घेराव किया। पुलिसकर्मियों को खरीखोटी सुनाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। करीब तीन घंटे तक कोतवाली में अफरातफरी का माहौल कायम रहा।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा की रहने वाली छात्रा के साथ पट्टी इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित ग्रामीण पट्टी कोतवाली पहुंचे। लीपापोती का आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मियों को खरीखोटी सुनाई। आरोपियों की 12 घंटे तक गिरफ्तारी न होने व छात्रा का मेडिकल अब तक न कराने पर सवाल उठाया।
करीब तीन घंटे तक मचे शोर शराबे के बीच पहुंचे कोतवाल अभिषेक सिरोही ने ग्रामीणों को प्रकरण में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कहा कि छात्रा को मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक की ओर से आरोपियों की तलाश में स्पेशल, सर्विलांस समेत पुलिस की पांच टीम लगाई गई है। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण वहां से जाने को राजी हुए।
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि छात्रा से पूछताछ के बाद एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दोस्त के झांसे में आ गई छात्रा
पट्टी पुलिस के अनुसार छात्रा अपने दोस्त के झांसे में आ गई। जांच में पता चला कि छात्रा की सहेली और एक आरोपी के बीच पहले से बातचीत थी। सहेली के कहने पर छात्रा रुपये लेने आरोपी के घर गई थी। वहां आरोपी ने अपने दो दोस्तों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने एक आरोपी के पिता को हिरासत में भी ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें