फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ग्रामीणों ने पकड़े शेरा गैंग के चोर, श्रेय ले रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पूरे बुद्धिधर स्थित डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज और नई बाजार चौरंग स्थित पेट्रोल पंप पर चोरी में शामिल शेरा गैंग के चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। मंगलवार को पुलिस इनकी गिरफ्तारी दूसरी जगह दिखाकर घटना का खुलासा कर वाहवाही लूटती रही। दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजने वाली पुलिस अब चार बदमाशों के फरारी की बात कर रही है।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पूरे बुद्धिधर स्थित बीडी इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज परिसर में शनिवार चोरों ने कार्यालय की अलमारी से नकदी और सीसीटीवी कैमरा, कंप्यूटर, मॉनिटर समेत सामान चोरी कर लिया था। इसके बाद चोरों ने वहां से कुछ दूर नई बाजार चौरंग स्थित पेट्रोल पंप को निशाना बनाया। जनरेटर रूम से बैटरी चोरी कर ले गए।
बाद में पंप कर्मियों ने कुछ दूरी पर ग्रामीणों की मदद से चोरों को पकड़ा खंभे में बांधकर पिटाई की। उसके बाद पुलिस को सौंप दिया था। संग्रामगढ़ पुलिस ने मंगलवार को प्रेस नोट जारी कर बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसआई प्रभाकर शंकर सचान ने बाभन की बखरी को जाने रास्ते पर हमराहियों के साथ बाइक पर सवार दोनों चोरों को चोरी के सामान और 10 हजार नकदी के साथ के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए चोरों ने अपनी पहचान मानिकपुर थाना क्षेत्र के पूरे अली नकी मोहल्ला निवासी समीर अहमद, अलीगंज निवासी बिलाल अहमद बताया। चोरों ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि उनके साथ उनके आसपास के चार अन्य लोगों का गैंग है जो आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों चोरों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे मानिकपुर थाने में दर्ज हैं। वह गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भी जा चुके हैं। पकडे गए बिलाल का एक पैर ट्रेन हादसे में कट गया है। संग्रामगढ़ पुलिस के खुलासे की दिनभर चर्चा होती रही।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को पकड़कर चोरी का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें