फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सॉरी मम्मी पापा, मिस माई क्यूट सिस्टर...

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के नारायनपुर सराय आनादेव के जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाला कक्षा आठ का छात्र विशाल सोनी सोमवार शाम परिजनों के नाम चिट्टी लिखकर भाग निकला। उसके भागने की भनक तक कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों को नहीं लगी। स्कूल के प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी। अयोध्या में उसकी लोकेशन मिलने के बाद परिजन और पुलिस कर्मी रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के धर्मशाला वार्ड निवासी ओमप्रकाश सोनी का बेटा विशाल सोनी कक्षा आठ का छात्र है। सोमवार शाम वह कॉलेज से छिपकर भाग निकला। सूचना मिलने पर शिक्षक खोजबीन करते रहे। नहीं मिलने पर प्रधानाचार्य संत सिंह ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में पहुंचे एसओ जेठवारा ने पूछताछ के बाद उसके कमरे की तलाशी ली। इसमें माता-पिता और बहन को संबोधित एक पत्र मिला।
इसमें विशाल ने लिखा था सॉरी दीदी मैं आपसे अब दोबारा नहीं मिल सकता और न ही अपने घरवालों से। पर मैं बता नहीं सकता कि मैं कहां जाना चाहता हूं। जरूरत पड़ने आपसे बात कर लूंगा। वैसे भी आप से दूर होने का मन नहीं है। पर क्या करूं मैं अपने आपको रोक भी नहीं पा रहा हूं। बस इसलिए मैंने आपसे इजाजत मांगी थी पर आपने उत्तर देने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन

मैंने जो सोचा वह कर लूंगा। आपसे कहा था कि 3.40 बजे इसका जवाब दे दीजिएगा पर नहीं दिया तो मैंने समझा कि इजाजत मिल गई। आपसे जाने के बाद ठंडी में बात करूंगा। माई क्यूट सिस्टर आई मिस यू, बाय, बाय। साॅरी मम्मी-पापा मैंने आपको बताया नहीं कि मैं कहां जा रहा हूं पर समय आने पर मैं आपसे बात करूंगा। आई लव यू मॉम, डैड। पत्र के आखिर में किसी लड़की के नाम के आगे सॉरी लिखते हुए आई लव यू माई लव लिखा गया था।
मंगलवार को कॉलेज के सहपाठियों से प्राचार्य व शिक्षक परिजनों की मौजूदगी में पूछताछ करते रहे। जेठवारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र की तलाश की जा रही है। छात्र ने अयोध्या से परिवार वालों को फोन किया। उसकी लोकेशन मिलने के बाद परिवार के साथ पुलिस अयोध्या रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें