डेंगू से पीड़ित वृद्ध का इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पहले मानिकपुर में किसी चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें रायबरेली जिला चिकित्सालय ले गए थे।
मानिकपुर के दोपड़िया बजहाभीट निवासी घनश्याम बघेल (60) बुखार से पीड़ित थे। परिजनों ने उन्हें एक स्थानीय चिकित्सक को दिखाया और उपचार शुरू कराया। बुखार नहीं उतरा तो डॉक्टर ने उन्हें कहीं और ले जाकर इलाज कराने की सलाह दी।
इस पर परिजन परिजन उन्हें रायबरेली जिला चिकित्सालय ले गए और भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान डेंगू पीड़ित घनश्याम की मौत हो गई। दुखद खबर उनके घर पहुंची तो घर वाले रोने-बिलखने लगे। डेंगू से जान गंवाने वाले घनश्याम के घर में पिता महगू लाल, मां सुखिया तथा इकलौता बेटा प्रदीप बघेल व तीन बेटियां हैं। सीएमओ कार्यालय में अभी डेंगू से हुई इस मौत के बारे में सूचना नहीं है।