फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इब्राहिमपुर घाट पर स्नान कर रहा ग्रामीण गोमती नदी में डूबा

विज्ञापन
आसपुर देवसरा के इब्राहिमपुर घाट पर अंतिम संस्कार करने के दौरान गोमती में अधेड़ के डूबने के बाद जु - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
आसपुर देवसरा इलाके के इब्राहिमपुर घाट पर शव का अंतिम संस्कार करने के दौरान स्नान कर रहा एक अधेड़ डूब गया। दोपहर ढाई बजे हुई इस घटना में पहले तो सुल्तानुपर व प्रतापगढ़ पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में देवसरा पुलिस ने उसकी तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

सिंगरामऊ जनपद जौनपुर के कुधुवा निवासी राजेंद्र गौतम (60) की मौत होने पर गांव के लोग अंतिम संस्कार करने इब्राहिमपुर घाट पर पहुंचे थे। शव का अंतिम संस्कार करने के बाद लोग नदी में स्नान करने लगे। इस बीच नहाते समय कुधुआ निवासी रामफेर (55) गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबते देख लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह पानी में समा चुका था।
चूंकि शवदाह गृह सगरदे थाना करौंदी कलां सुल्तानपुर में था। इसलिए सूचना पर एसओ कराैंदी मौके पर पहुंचे, लेकिन वह घटना को आसपुर देवसरा इलाके की बताकर लौट गए। बाद में आसपुर देवसरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखारों के जरिए डूबे रामफेर के शव की तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी थी। आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला सुल्तानपुर जनपद का है। फिर भी पुलिस डूबे अधेड़ की तलाश करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें