फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह कोरोना पाजिटिव मिलने पर प्रधान को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से आए प्रवासी कामगारों के होम क्वारंटीन का पालन नहीं करने और गांव में छह कोरोना पीड़ित मिलने पर डीएम ने प्रधान को नोटिस भेजकर सप्ताह भर में स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने कहा है कि अगर जवाब नहीं आता है तो प्रधान के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिवगढ़ विकास खंड के बीरापुर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव बसहा में मुंबई से आए प्रवासी कामगारों ने घर में 21 दिन क्वारंटीन रहने के बजाए लोगों से मेल-मिलाप बनाए रखा। जिससे गांव के छह लोग संक्रमित हो गए। इन लोगों का इलाज इन दिनों ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
इधर, डीएम डा. रुपेश कुमार ने निगरानी समिति की अध्यक्ष और प्रधान ज्योत्सना सिंह को लापरवाही के लिए जिम्मेदार मानते हुए नोटिस थमाकर सप्ताहभर में स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम की इस कार्रवाई के बाद जिले के भर के प्रधान सक्रिय हो गए हैं। वास्तव में जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत स्तर पर निगरानी समिति का गठन कर रखा है। जिसका अध्यक्ष प्रधान को बनाया गया है। मगर प्रधान किसी को होम क्वारंटाइन करने पर जोर नहीं दे रहे हैं। मगर डीएम के नोटिस जारी करने के बाद प्रधानों में खलबली मची हुई है। डीपीआरओ लालचंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रधान का जवाब आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें