फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नशेड़ियों संग नशा करते वर्दीधारी दरोगा का बनाया वीडियो, एसपी से शिकायत

Sat, 12 Aug 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अंतू थाने के बैजलपुर में स्मैकियों के साथ बैठ कश लगाता दरोगा। सोशल मीडिया
विज्ञापन
अंतू इलाके में नशेड़ियों संग एक वर्दीधारी दरोगा का वायरल वीडियो चर्चा में है। वीडियो में दरोगा कश लगाते दिख रहे हैं। अमर उजाला इस वीडियों की पुष्टि नहीं करता पर चर्चा है कि वह स्मैकियों के बीच बैठकर नशा कर रहे थे। जिला पंचायत सदर प्रथम रोहित सिंह ने इसकी शिकायत एसपी से की है। पांच वर्ष पहले रूपापुर में स्मैक का नशा करने के लती सिपाही की हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन

अंतू के बैजलपुर गांव में स्मैक के अवैध धंधा जोरों पर है। ग्रामीणों का आरोप है जगह-जगह नशेड़ियों के जमघट लगाने और खुलेआम नशा करने की वजह से लोग परेशान हैं। जिला पंचायत सदस्य सदर प्रथम मोहित सिंह ने नशेड़ियों के साथ उनके नवनिर्मित भवन में एक दरोगा का नशा करते हुए वीडियो बनाया। कुछ लोगों ने वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
एसपी से शिकायत हुई तो उन्होंने मातहतों को कार्रवाई का निर्देश दिया। सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता ने बताया कि दरोगा अंतू, नगर कोतवाली में तैनात नहीं है। वह किस थाने में है, इसका पता लगाया जा रहा है। ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके। यदि दूसरे जनपद में तैनात होगा तो कार्रवाई के लिए वहां के अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।

अंतू थाने के बैजलपुर में स्मैकियों के साथ बैठ कश लगाता दरोगा। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें