फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में धरने पर बैठी पीड़िता

Mon, 03 Jun 2024 03:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कोर्ट में पीड़िता ने बयान में अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का बयान दिया है और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पीड़िता का आरोप है कि विवेचक और आरोपियों की मिलीभगत के कारण सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं नहीं बढ़ाई जा रही हैं। न ही आरोपियों की गिरफ्तारी ही की जा रही है। 
विज्ञापन
थाने के गेट पर धरने पर बैठी दुष्कर्म पीड़ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई न करने से नाराज महिला ने महेशगंज थाने में सोमवार को जमकर हंगामा किया। आक्रोशित महिला थाने में ही धरने पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। 

विज्ञापन











महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने गांव के प्रधान और उसके साथी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में कोर्ट में अपने साथ दुष्कर्म होने का बयान दिया। इस मामले की की जांच एसआई  जय किशुन यादव जांच कर रहे हैं। पिछले रविवार को आरोपी प्रधान थाने आया था। जब यह बात की जानकारी पीड़ित महिला को हुई तो वह थाने पहुंचकर हंगामा करने लगी। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगी। उसका आरोप था कि विवेचक आरोपियों से मिले हुए हैं और जानबूझकर दुष्कर्म की धारा नहीं बढ़ा रहे हैं। 

महेशगंज थाना क्षेत्र के डिहवा जलालपुर के ग्राम प्रधान करुणेश भारती उर्फ मम्मन और पवन सरोज व दो अन्य के खिलाफ महिला ने छेड़खानी सहित मारपीट करने का मुकदमा लिखवाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया है, लेकिन पुलिस ने तहरीर बदलवाकर मामले में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोर्ट में पीड़िता ने बयान में अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का बयान दिया है और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पीड़िता का आरोप है कि विवेचक और आरोपियों की मिलीभगत के कारण सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं नहीं बढ़ाई जा रही हैं। न ही आरोपियों की गिरफ्तारी ही की जा रही है। उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। उसने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को सीएम पोर्टल पर भी की है। सोमवार को भी पीड़िता ने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और थाने के गेट पर ही धरने पर बैठ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें