जहां शिवम के दो साथी तफसीर और रफीक ने मिलकर उसके साथ मुंह काला किया। इस दौरान हाईवे पर खड़ा होकर मुन्नू रेकी करता रहा। पुलिस ने घटना की छानबीन के बाद तफसीर, रफीक और मुन्नू को दबोच लिया। सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी तफसीर अद एस के नेता मो. फहीम उर्फ पप्पू का बेटा है।
मुख्य आरोपी शिवम अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा। तीन दिन से पुलिस उसकी तलाश का दावा कर रही है। मेडिकल व किशोर बोर्ड में बयान के बाद पीड़िता को परिजन घर ले गए। रविवार दोपहर दुष्कर्म पीड़िता अपने कमरे में गुमसुम बैठी थी। अचानक उसने ब्लेड से अपने दाहिने हाथ की नसें कई जगह से काट लीं।
इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर गौरा सीएचसी पहुंचे। जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता के आत्मघाती कदम उठाने की जानकारी मिली है। उसे परिजन लगातार समझा रहे हैं।
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म और वीडियो बनाने वाले पर मुकदमा
स्थानीय थाना क्षेत्र की एक किशोरी को कुछ दिन पहले कुंडा का रहने वाला युवक अगवा कर ले गया। उसने किशोरी से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
किशोरी के पिता का आरोप है कि पड़ोस की एक महिला का कुंडा जमेठी जालिमगंज के रहने वाले आशीष चौहान से परिचय था। महिला ने आशीष से फोन पर उसकी बेटी से बात कराई। तीन सितंबर की रात आशीष से मिलाने के लिए गांव के बाहर बुलाया। वहां से आशीष चार पहिया वाहन से उसे अगवा कर ले गया।
उसकी बेटी को धमकाकर कुंडा तहसील में शादी का अनुबंध तैयार कराया। बाद में रिश्तेदार के घर रायबरेली ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। उसकी बेटी बीमार हुई तो 16 सितंबर को घर के पास छोड़कर भाग निकला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने लक्ष्मी देवी, आशीष कुमार चौहान समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।