फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, चार आरोपी भागे

Fri, 06 Jun 2025 12:13 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

थाना बाघराय पुलिस व थाना महेशगंज पुलिस की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़ में अंतरजनपदीय एक शातिर बदमाश गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल गैंगस्टर का आरोपी वीरेंद्र यादव। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना बाघराय पुलिस व थाना महेशगंज पुलिस की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़ में अंतरजनपदीय एक शातिर बदमाश गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। उपचार के लिए उसको अस्पताल भेजा गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा,दो कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक कार स्विफ्ट डिजायर बरामद किया गया। आरोपी वीरेंद्र यादव पर प्रतापगढ़ व जनपद अमेठी में लूट, गैंगस्टर एक्ट, हत्या का प्रयास, मारपीट,एससी/एसटी एक्ट जैसे अभियोग पंजीकृत हैं। 

विज्ञापन


एएसपी पूर्वी संजय राय और सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने बताया कि थाना बाघराय पुलिस व थाना महेशगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने बाघराय इलाके के लोचनापुर ग्राउंड के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस टीम की वीरेंद्र यादव पुत्र बसंत कुमार यादव निवासी थरिया थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़, मूल पता निवासी ग्राम कोरारी गिरधर शाह  थाना कोतवाली अमेठी जनपद अमेठी से मुठभेड़ हो गई।

जवाबी फायरिंग में आरोपी वीरेंद्र दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर। घटना में अन्य चार बदमाश अन्नू उर्फ मोनू उर्फ सुनील सरोज,  छोटू, धर्मेंद्र और इमरान रात के अंधेरे व भौगोलिक परिस्थिति का फायदा लेते हुए भाग गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें