फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जाम में रेंगते रहे वाहन, पैदल चलना भी रहा मुश्किल

Mon, 02 Nov 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
भरत चौक से कचहरी रोड पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
तीन दिन बाद सोमवार को स्कूल व कार्यालय खुले। दिवाली को लेकर बाजार भी गुलजार रहा। सुबह से ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। भंगवा चुंगी से चिलबिला तक वाहनों की लंबी कतार से लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

भरत चौक से कचहरी रोड तक अवैध पार्किंग और अतिक्रमण ने भी मुश्किलें बढ़ा दीं। फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा और सड़क पर खड़े ठेलों के कारण पैदल चलने वालों के लिए भी जगह नहीं बची। राहगीर वाहनों के बीच से जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हुए।
रानीगंज के बेर्रा सुल्तानपुर निवासी नितेश शुक्ला मेडिकल कॉलेज इलाज कराने पहुंचे थे। जाम में लंबा रास्ता पैदल तय करने से उनकी तबीयत और बिगड़ गई। ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के बाहर भी मरीजों की भीड़ के चलते उन्हें निजी चिकित्सक के यहां जाना पड़ा। उधर, चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जूझते रहे, लेकिन अव्यवस्थित यातायात से लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें