फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: यान समिति रखेगी स्कूली वाहनों पर नजर, मानक कराएगी पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में मानक विहीन स्कूली वाहनों के खिलाफ जनवरी से परिवहन विभाग फिर अभियान शुरू करने जा रहा। इस बार वाहनों पर जुर्माना नहीं, बल्कि विभाग स्कूली वाहनों की कमियों को दुरुस्त कराएगा। इसके लिए परिवहन आयुक्त ने निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

स्कूली वाहनों से हो रहे लगातार हादसों को देखते हुए शासन विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सख्त है। सभी स्कूली वाहनों को जीपीएस से लैस करने के साथ ही उसमें अग्निशमन यंत्र व फर्स्ट एड बॉक्स रखना अनिवार्य किया गया है। जनपद में 1500 से अधिक स्कूली वाहन चल रहे हैं। इसमें से चार सौ से अधिक स्कूली वाहन बिना फिटनेस के सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं।
स्कूल संचालकों को वाहनों के सिलसिले में कई बार नोटिस भेजा जा चुका लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है। स्कूली वाहन में सीसीटीवी कैमरे व स्पीड चेकर डिवाइस पहले से अनिवार्य हैं। अब जीपीएस, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण कागजात भी अनिवार्य होगा। निगरानी के लिए डीएम की अध्यक्षता में यान टीम का गठन किया जाएगा। जिसके सचिव एआरटीओ होंगे। इसमें सीएमओ, डीआईओएस, बीएसए, यातायात इंस्पेक्टर सदस्य होंगे। इस समिति की बैठक हर महीने होगी।
विज्ञापन

बोले अफसर


स्कूल वाहन में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर आयुक्त स्तर से यान टीम गठित करने व सुरक्षा के मद्देनजर सभी तरह के इंतजाम के पुख्ता प्रबंध कराने के निर्देश मिले हैं। इसका अनुपालन शीघ्र प्रभावी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें