रविवार को दोनों के परिजन कोतवाली पहुंचे। यहां युवती लड़के से ही शादी करने की जिद पर अड़ी रही, लेकिन लड़के पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। इस फैसले से नाराज युवती कोतवाली से परिजनों संग बाहर निकली और तहसील परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई।
करीब एक घंटे तक वह लड़के से ही शादी करने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस व परिजनों ने लड़की को शादी कराने का आश्वासन देकर उसे नीचे उतारा। कोतवाली में परिजनों के बीच पंचायत के बाद तय हुआ कि लड़के के बालिग होने पर उनकी शादी करा दी जाएगी। तब जाकर दोनों अपने घरों के लिए रवाना हुए। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह का कहना है कि युवती लड़के से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इसके लिए वह पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। हालांकि बाद में दोनों पक्ष आपस में समझौता कर लिए।
जान देने के लिए मकान के छत से गई थी कूद
शनिवार की देर शाम पुलिस युवती को परिजनों के साथ छोड़ने उसके घर गई थी। लोगों का कहना है कि पुलिस लौटने लगी। तभी युवती अपने दो मंजिला मकान के छत पर पहुंच कर लड़के से ही शादी कराने की मांग करने लगी। पुलिस व परिजन उसे समझाने का प्रयास करते रहे। मगर वह अपनी जिद पर अड़ी रही। पुलिस को लौटता देख वह जान दने के लिए छत से कूद गई। गनीमत रही कि पुलिसकर्मियों ने उसे किसी तरह बचा लिया।