मां वाराही धाम में आयेाजित वाराही महोत्सव के अंतिम दिन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि वाराही महोत्सव के माध्यम से सिर्फ धाम ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र व जनपद का नाम गौरवान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार में सांस्कृतिक विरासत व धार्मिक स्थलों का विकास हो रहा है।
विशिष्ट अतिथि मंत्री मोती सिंह ने मां वाराही देवी को नमन करते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने वाराही महोत्सव के जिस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ किया है, वह निश्चित ही क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। मां वाराही देवी धाम का पौराणिक महात्म्य है। मां 51 शक्तिपीठों में से एक हैं।
क्षेत्रीय विधायक द्वारा जनहित में देल्हूपुर में प्रस्तावित नवीन विकास खंड की स्वीकृति की घोषणा की। साथ ही मनरेगा के तहत मां वाराही धाम में शीर्ष प्राथमिकता में एक मनरेगा पार्क के निर्माण के लिए डीसी मनरेगा को निर्देशित किया। राज्य आजीविका मिशन के तहत विकास खंड गौरा को स्वीकृत किए जाने की घोषणा की, ताकि महिलाओं का सामाजिक उत्थान समुचित रूप से हो सके।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से कलाकारों ने बांधा समा
दो दिवसीय मां वाराही महोत्सव के अंतिम दिन कलाकरों ने रंगारंग प्रस्तुति कर समा बांध दिया। आल्हा, गजल, कजरी, पचरा समेत भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध किया। लोक कलाकार लल्लू रसिया, संदीप गुप्ता व विनय मधुकर, बिरहा गायक केशवराज की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व लोकगीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय शिवगढ़ की छात्राओं द्वारा झांकी एवं गीतों के माध्यम बेहतरीन प्रस्तुति दी गई।
शहीदों के परिजनों व समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान
महोत्सव के अंतिम दिन क्षेत्रीय विद्यायक धीरज ओझा ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के साथ ही शहीदों के परिजनों को सम्मानि किया। न्यायमूर्ति नीरज तिवारी, धर्माचार्य सत्यव्रत शुक्ल, डॉ सुरेश कुमार (ट्रामा सेंटर केजीएमसी), वरिष्ठ पत्रकार श्याम लाल मिश्र व कृष्णानंद तिवारी, रामदेव पांडेय, राजेंद्र केशरवानी, डॉ. समाज शेखर प्राण, कपड़ा बैंक के आलोक सिंह व लोक कलाकारों को अंगवस्त्र व वाराही स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कहला में किसान आंदोलन के दौरान शहीदा हुए लोगों के परिजनों व देश सेवा के दौरान शहीद हुए जवानों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।
रानीगंज के बाराही महोत्सव में लोकनृत्य करती छात्राएं।- फोटो : PRATAPGARH
रानीगंज के बाराही महोत्सव में देशगीत पर कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।- फोटो : PRATAPGARH
रानीगंज के बाराही महोत्सव में दुसरे दिन कार्यक्रम का शुभारम्भ करते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह।- फोटो : PRATAPGARH
रानीगंज के बाराही महोत्सव में प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी को स्मृति चिन्ह देते विधायक धीरज ओझा- फोटो : PRATAPGARH