नवरात्र में पीतल, तांबे और कांसे के साथ स्टील के बर्तनों की जमकर खरीदारी की जा रही है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। चौक ठठेरी बाजार, बाबागंज और मीराभवन समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में लोगों की चहल-पहल है। डिजाइनर बर्तन उनकी पहली पसंद बनी है।
ठठेरी बाजार के बर्तन व्यापारी श्याम शंकर ने बताया कि डिजाइन वाले बर्तनों की मांग अधिक है। नवरात्र में पूजा-पाठ से जुड़े सामान की बिक्री भी बढ़ी है। पूजा की थाली, घंटी और अन्य पूजन सामग्री खरीदने के लिए ग्राहक दुकानों पर पहुंच रहे हैं।
पहलवान बर्तन भंडार के संचालक विनोद साईं ने बताया कि स्टील के फैंसी और कढ़ाईदार बर्तन ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। शादी में दूल्हे को उपहार देने के लिए लेजर प्रिंटेड खिचड़ी की वीआईपी थाली की मांग भी अधिक है। तांबे की बोतलों की बिक्री भी बढ़ी है। त्योहार और शादी-विवाह की खरीदारी के चलते बाजार में रौनक है।
विनोद साईं।- फोटो : दुर्गा शोभायात्रा में मुख्य डोले के आगे चलते जयंती समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक। संवाद