फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में बच्चों को बांटी गईं किताबें

Sun, 09 Aug 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शनिवार को नवोदय विद्यालय में दिशा फाउंडेशन के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलन कर इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने दिशा फाउंडेशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


कहा कि इस फाउंडेशन का गठन गरीब बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने नवोदय के बच्चों को किताबें भी वितरित कीं। कार्यक्रम में शिक्षक संघ के लोग भी मौजूद रहे। बताया गया कि दिशा फाउंडेशन की तरफ से रविवार से कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इस दौरान वहां मौजूद शिक्षकों ने भी चयनित बच्चों को पढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें