फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: यूपीएस मल्हूपुर ने जीआईसी को हराकर खिताबी मुकाबला जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर स्थित स्टेडियम में शुक्रवार को परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों की जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में परिषदीय व माध्यमिक विद्यालय की दो टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 वर्ग के फाइनल में उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हूपुर ने राजकीय इंटर कॉलेज को 2-0 से पराजित कर मुकाबला अपने नाम किया। अब विजेता टीम मंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन


बीएसए भूपेंद्र सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी का रहा। प्रतियोगिता के दौरान जिला व्यायाम शिक्षक रामकुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका मंजू सिंह, जिला स्काउट मास्टर सुशील सिंह, माध्यमिक क्रीड़ा सचिव संतोष सिंह, संदीप त्रिपाठी, कौशलेंद्र सिंह, शिवशंकर यादव, संजय प्रजापति, पवन सिंह मौजूद रहे। निर्णायक खुर्शीद अली और अजय कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें