फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौटंकी में महिलाओं पर लेजर लाइट जलाने पर हंगामा

विज्ञापन
Uproar over women lighting laser lights in gimmick
विज्ञापन
नौटंकी देखने के दौरान महिलाओं पर लेजर लाइट जलाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विरोध करने पर युवक को पीट दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। भागते हुए हमलावरों ने पुआल में आग लगा दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के सरायभवानी में बुजुर्ग गामा की मौत हो गई थी। सोमवार को तेरहवीं भोज के साथ ही नौटंकी भी आयोजित की गई थी। रात में नौटंकी के दौरान महिलाओं के ऊपर दूसरे समुदाय के तीन युवक लेजर लाइट जलाते हुए अश्लील हरकत कर रहे थे।
जिसका पड़ोसी युवक ने विरोध किया। आरोपित युवकों ने उसे पीट दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। ग्रामीणों से खुद को घिरता देख आरोपी युवकों ने पिस्टल निकाल ली।
विज्ञापन

बाइक छोड़कर आरोपी युवक भागते हुए अशोक पांडेय के पुआल में आग लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपियों की तलाश में दबिश दी। दीवानगंज चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें