फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओसी कोर्ट में रुपये के लेनदेन को लेकर हंगामा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के एसओसी कोर्ट में बवाल के दौरान पत्थर से घायल मुंशी को अस्पताल लेकर पहुंचे अधिवक्ता? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बंदोबस्त अधिकरी चकबंदी कोर्ट में बुधवार को मुकदमे के निस्तारण के एवज में रुपये वसूलने को लेकर हंगामा हो गया। एसओसी और वादकारी के बीच हुए विवाद के बाद वकीलों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया। बाद में एसओसी के कोर्ट से निकलते समय अराजकतत्वों ने उन पर पत्थर फेंका। हालांकि वह बाल-बाल बच गए और पत्थर वकील के मुुंशी को जा लगा। घटना के बाद एसओसी मोबाइल बंदकर गायब हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को एसओसी कोर्ट में मुकदमे के निस्तारण में रुपये की वसूली को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक व्यक्ति एसओसी पर आरोप लगाने लगा कि रुपये न देने के कारण उसके वाद का निस्तारण नहीं हो रहा है। इसी बात को लेकर एसओसी और वादकारी के बीच बहस होने लगी। शोर सुनकर कोर्ट के बाहर जमा लोग वादकारी को शांत कराने का प्रयास करने लगे। गहमागहमी के बीच एसओसी कोर्ट से उठकर बाहर जाने लगे।
वह गेट के पास पहुंचे ही थे कि बाहर खड़े अराजकतत्वों ने उन्हें निशाना बनाकर पत्थर फेंक दिया। हालांकि एसओसी बाल-बाल बच गए। पत्थर अधिवक्ता महेश सिंह के मुंशी भृगुनाथ सिंह निवासी सरायबहेलिया, कोतवाली नगर के चेहरे पर जा लगा। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। अधिवक्ताओं ने उनका उपचार कराया। इधर, एसओसी कोर्ट से निकलते ही मोबाइल बंदकर गायब हो गए। एसओसी एसके सिंह का मोबाइल बंद होने से बात नहीं हो सकी। इधर, डीडीसी का अतिरिक्त प्रभार रहे सीआरओ इंद्रभूषण वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें