फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया भोजन, नाश्ता मिलने पर कोविड अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कोविड अस्पताल संत अंथोनी इंटर कालेज में बुधवार को मरीजों ने घटिया नाश्ता और भोजन मिलने पर हंगामा कर दिया। नाश्ता और खाना देने वाले ठेकेदार से मरीजों की कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी होने पर सीएमओ ने स्थिति को संभालने के लिए डिप्टी सीएमओ को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

शहर के कोविड अस्पताल संत अंथोनी कालेज में बुधवार की सुबह घटिया नाश्ता और खाना देने का आरोप लगाते हुए मरीज हंगामा करने लगे। ठेकेदार का कहना था प्रतिदिन 90 रुपये की दर से ही भुगतान मिलता है। इससे जो संभव होता है वह दिया जाता है। इससे नाराज मरीज ठेकेदार से नाश्ता और खाना चखने के लिए कहने लगे। फिर क्या था, मरीजों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रशासनिक अफसरों की फटकार के बाद सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ को भेजकर पूरे स्थिति की जानकारी करने को कहा। मंगलवार को ही सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय ने कोविड अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी लेकर मरीजों को गुणवत्तायुक्त नाश्ता और खाना मुहैया कराने को कहा था। मगर दूसरे दिन ही हंगामा होने से स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल गई । सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने मरीजों को गुणवत्तायुक्त नाश्ता और भोजन मुहैया कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें