फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज इलाके के एक निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान अधिक रक्तस्राव होने पर प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया है। परिजनों ने मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र राजापुर महोखरी निवासी आकाश जायसवाल की शादी एक साल पहले हुई थी। रविवार सुबह करीब 10 बजे पत्नी खूशबू जायसवाल (28) को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे लेकर रानीगंज कस्बा स्थित हॉस्पिटल पहुंचे। तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सक ने ऑपरेशन की सलाह दी। परिजन चिकित्सक की बात को मान गए।
ऑपरेशन के बाद प्रसूता ने बेटे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि कुछ देर बाद अधिक रक्तस्राव होने से प्रसूता की तबीयत बिगड़ने लगी। चिकित्सक ने प्रसूता को रेफर कर दिया। शाम करीब छह बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस से परिजनों ने शिकायत की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें