फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : संकल्प यात्रा लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए राजा भइया, रामलला के दर्शन करने के बाद करेंगे उत्तर प्रदेश का दौरा

Tue, 31 Aug 2021 06:05 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़

सार

यूपी विधानसभा के आम चुनाव में राजाभैया के पार्टी की इंट्री पहली बार होने जा रही है। इसके मद्देनजर उन्होंने तैयारी भी तेज कर दी है। इस बार राजाभैया का कार्यक्रम लोगों तक जाने की है। उन्होने विधानसभा चुनाव तैयारी का बिगुल फूंकने का जो स्थान चुना है कभी इसी स्थान और इन्हीं भगवान रामलला के नारे के सहारे बीजेपी ने भी चुनाव अभियान की शुरूआत की थी। 
विज्ञापन
pratapgarh news : जनसेवा संकल्प यात्रा लेकर राजा भैया अयोध्या के लिए रवाना हुए। - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने मंगलवार को जनसेवा संकल्प यात्रा का आगाज कर दिया। सुबह साढ़े नौ बजे वह हजारों समर्थकों के साथ बेंती राजभवन से अयोध्या के लिए रवाना हुए। अयोध्या में रामलला का दर्शन कर राजा भइया प्रदेशव्यापी जनसेवा संकल्प यात्रा पर निकलेंगे।

विज्ञापन


रास्ते में कार्यकर्ता और समर्थक राजा भइया के काफिले को रोककर उनका गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं। नवंबर 2018 में राजा भइया ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नाम से राजनैतिक दल का गठन किया था। वर्ष 2022 में होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव में राजा भइया की पार्टी पहली बार मैदान में उतरेगी।

जनसेवा संकल्प यात्रा विधानसभा चुनाव का आधार तय करेगी। राजा भइया जनसेवा संकल्प यात्रा के तहत प्रदेश के सभी जिलों में जाएंगे। विधानसभा चुनाव में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की सभी सीटों से उम्मीदवार उतारने की तैयारी है। संकल्प यात्रा को लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया है।
विज्ञापन


संकल्प यात्रा में राजा भइया के साथ  पूर्व सांसद शैलेन्द्र प्रताप, विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. केएन ओझा, प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज के अलावा हजारों की संख्या में पार्टी नेता अयोध्या के लिए रवाना हुए। जिले में जगह-जगह राजा भइया का जोरदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें