फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार जागा प्रशासन : प्रतापगढ़ में 10 करोड़ की अवैध शराब बरामद, चार महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

Fri, 02 Apr 2021 07:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़

सार

  • भूसे और जमीन में गाड़ कर छुपाई गयी थी शराब
  • शराब माफिया गुड्डू सिंह की है यह अवैध शराब फैक्टरी
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी और बरामद अवैध शराब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अवैध शराब से आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत के बाद आखिरकार पुलिस महकमा जागा और कुंडा इलाके में एक शराब की फैक्टरी पर छापा मारा। इस छापे में पुलिस को 10 करोड़ रुपये की अवैध शराब बरामद हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गौशाला की आड़ में यह अवैध शराब की फैक्टरी चलाई जा रही थी। छापे में सैंकड़ों पेटी अवैध शराब, सैंकड़ों ड्रम केमिकल, गत्ता,  शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद हुए हैं। इस कार्रवाई के दौरान चार महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

आईजी जोन प्रयागराज के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पता चला है कि यह अवैध फैक्टरी शराब माफिया गुड्डू सिंह की है। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई शराब को भूसे और जमीन में गाड़कर छुपाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें