प्रतापगढ़ की कुंडा नगर पंचायत सीट पर राजाभैया की पार्टी जनसत्तादल लोकतांत्रिक ने जीत दर्ज की है। जनसत्ता दल की ऊषा त्रिपाठी ने सपा की सीमा यादव को लंबे अंतर से पराजत कर कुंडा की प्रतिष्ठापरक सीट पर कब्जा जमा लिया। ऊषा त्रिपाठी पत्नी शिव कुमार त्रिपाठी को 7994 वोट मिले, जबकि सपा की सीमा यादव को 4957 मत प्राप्त हुए। ऊषा ने सीमा को 3037 मतों से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी को 1575 वोट मिले। कुंडा नगर पंचायत की सीट राजाभैया की प्रतिष्ठा से जुड़ गई थी। राजाभैया ने भी कई मुहल्ले में जाकर अपनी प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगा।