फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कबड्डी में यूपी ने दिल्ली को दी शिकस्त

विज्ञापन
कटरा रोड ​स्थित न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियन​शिप
विज्ञापन
कटरा रोड फुलवारी स्थित न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई खेल महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। पांच दिनों तक विद्यालय परिसर में देशभर से जुटे खिलाड़ियों ने कबड्डी में दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. राम मोहन मीना ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


अंडर-14 के फाइनल में महाराष्ट्र के आर्मी पब्लिक स्कूल पुणे ने उत्तर प्रदेश के जय पार्वती ग्लोबल स्कूल बागपत को 39-38 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 में हरियाणा के सृष्टि इंटरनेशनल स्कूल ने ग्रेटर नोएडा के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल को 29-14 से शिकस्त दी। अंडर-19 वर्ग में उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के जीआर इंटरनेशनल स्कूल को 65-31 से हराकर राष्ट्रीय खिताब जीता।
सीडीओ डाॅ. राम मोहन मीना ने कहा कि कबड्डी हमारी मिट्टी से जुड़ा खेल है। इससे बच्चों में टीम भावना और अनुशासन विकसित होता है। प्रधानाचार्य वीके सोनी ने सभी टीमों, सीबीएसई ऑब्जर्वर और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य, डॉ. दयाराम मौर्य, डॉ. आरएस सिंह, डॉ. श्याम शुक्ला, अनिल त्रिपाठी, अखिल नारायण, आनंद केसरवानी, डीपी सिंह, शरद केसरवानी, उदय भान सिंह, गोविंद खंडेलवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें