फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सर्दी में शुरू हुई यूपी बोर्ड के हाईस्कूल-इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी के बीच बृहस्पतिवार को जिले के अधिकांश माध्यमिक विद्यालयों में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल-इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं। 5.4 डिग्री तापमान में कंपाते हुए विद्यार्थी परीक्षा में पहुंचे। प्री-बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल की हिंदी व गायन, संगीत और इंटर की सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सुबह 9.30 बजे से दोपहर तीन बजे तक प्री-बोर्ड की परीक्षाएं दीं। हाईस्कूल व इंटर के करीब एक लाख विद्यार्थी प्री-बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं। कॅरिअर मेले के कारण शहर के जीआईसी व पीबी इंटर कॉलेज सिटी प्रतापगढ़ में शुक्रवार से प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि 20 जनवरी तक सभी माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। सभी प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें