फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: परीक्षार्थियों के लिए रोड मॉडल बनेंगे यूपी बोर्ड के टॉपर

Thu, 04 Jan 2024 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के टॉपर हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों को तैयारी और सफलता के टिप्स देंगे, ताकि परीक्षार्थियों के मन से परीक्षा का भय दूर किया जा सके। बोर्ड की ओर से जिले में 43 राजकीय, 78 सहायता प्राप्त तथा 650 वित्तविहीन इंटर कॉलेज का संचालन किया जा रहा है। इसकी तिथि जारी कर दी गई।
विज्ञापन

परीक्षार्थी परीक्षा को लेकर परेशान न हों, इसके लिए बोर्ड की ओर से नया सवेरा कार्यक्रम के तहत अब अच्छे अंक से बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए परीक्षार्थियों में प्रतिस्पर्धा जागृत की जाएगी। शैक्षिक सत्र 2022-23 में हाईस्कूल और इंटर के टॉपर को रोल मॉडल बनाया जाएगा।
कॉलेज की ओर से टॉपर्स को सप्ताह में दो दिन आमंत्रित किया जाएगा। प्रार्थना सभा के दौरान टॉपर विद्यार्थियों को अपनी सफलता के मूलमंत्र की जानकारी देंगे। बोर्ड परीक्षा के टिप्स भी दिए जाएंगे। विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे। जिले के अफसरों को आमंत्रित किया जाएगा। वह भी विद्यार्थियों को भविष्य का लक्ष्य निर्धारित करने के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि बोर्ड के निर्देश के आधार पर गुणवत्तापरक शिक्षा दी जा रही है। इस वर्ष 102989 संस्थागत और 7900 व्यक्तिगत परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

जिले में यूपी बोर्ड के 11 टॉपर
वर्ष 2023 में यूपी बोर्ड के टॉपर की सूची में 11 परीक्षार्थियों का नाम शामिल है। हाईस्कूल में तीन और इंटर में आठ छात्र-छात्राएं हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में कृपालु बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा श्रीयम त्रिपाठी ने प्रदेश में पांचवां स्थान, पं.रामानंद इंटर कॉलेज की छात्रा प्रीती पटवा छठे, कृपालु बालिका कॉलेज की ही जान्हवी यादव ने आठवां स्थान प्राप्त किया।
एमबीएस इंटर कॉलेज के बालकृष्ण गुप्ता और बाबूलाल इंटर कॉलेज के शिवकमल मौर्या संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहे। सगरा सुंदरपुर इंटर कॉलेज की छात्रा सुप्रिया मोदनवाल सातवें, एसआरएनआईसी की छात्रा स्तुति सिंह आठवें स्थान तथा पीबी इंटर कॉलेज की छात्रा क्षमा सिंह, बजरंग इंटर कॉलेज के छात्र प्रकाशित, वीपीएसएम इंटर कॉलेज के प्रिंसू और बाबूलाल इंटर कॉलेज की छात्रा अंजली साहू ने संयुक्त रूप से प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें