फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पूस में सावन सी झड़ी, सर्दी संग परेशानी बढ़ी

Thu, 04 Jan 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
बुधवार को सुबह हल्की बारिश व कोहरे में लाइट जलाकर गुजरे वाहन। संवाद
विज्ञापन
मौसम ने फिर करवट ले ली। पूस में बुधवार को सावन सी झड़ी लगी। बारिश की वजह से सर्दी बढ़ गई। कोहरा भी सफर में बाधा बना। सड़कों और गलियों मेें कीचड़ फैलने से फिसलन मुसीबत का कारण बनी। बर्फीली हवाओं की वजह से लोग ठिठुरते रहे। मौसम विभाग ने नौ मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को घना कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन



बुधवार की भोर में धमाचौकड़ी कर रहे बादल बरसने लगे। लोग सोकर उठे तो कोहरा दिखा फिर अचानक बारिश होने लगी। साथ ही चली हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने और अलाव तापने पर मजबूर कर दिया।
दोपहर एक बजे के बाद बारिश का क्रम रुका तो हल्की धूप निकली, जो बेअसर रही। थोड़ी देर बाद फिर गरज-चमक के साथ बारिश होती रही। बारिश की वजह से शहर ही नहीं, ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर कीचड़ फैल गया। बैदल और दोपहिया वाहन चलाने वाले परेशान हुए। जरूरी काम से निकले लोग भीगने से नहीं बच सके।
विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान मामूली अंतर के साथ 10.8 डिग्री से बढ़कर 11.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान लुढ़कते क्रम में 23.8 डिग्री सेल्सियस से घटकर 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी देशराज मीना ने बताया कि अगर मौसम साफ रहा, तो बृहस्पतिवार को घना कोहरा छाया रहेगा। बादलों की आवाजाही संग बूंदाबांदी भी संभावित है। ठंड बढ़ेगी और हवाओं की गति तेज रहेगी।





फसलों पर अमृत बनकर गिरीं बारिश की बूंदें
जिले में नौ मिमी हुई बारिश फसलों के लिए अमृत बनी है। इससे फसलों से पाला का प्रकोप खत्म हो गया है और माहू भी धुल गई है। अगले कुछ दिन फसलों में पानी लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।



किसानों के मुताबिक बुधवार की सुबह हुई बरसात, गेहूं के साथ ही चना, मटर, मसूर, लाही, सरसों, अलसी की फसल के लिए अमृत है। बअब किसानों को लगभग पंद्रह दिनों तक गेहूं के फसल की सिंचाई नहीं करनी होगी।
जो किसान गेहूं के फसल की सिंचाई करने की तैयारी कर रहे थे, उनके खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं आलू और मटर की तैयार फसलों के लिए पानी नुकसान पहुंचा सकता है। बारिश से सब्जियों की खेती का नुकसान नहीं होगा। पालक, धनिया जैसी हरी सब्जियां ज्यादा पानी पाकर खराब हो सकती हैं।




बुधवार को हुई बारिश फसलों के लिए अमृत समान है। यह पानी आलू और मटर की फसलों के लिए भी नुकसानदेय नहीं है। बारिश इतनी हुई है, जिससे खेतों में पानी नहीं भर पाया, इसलिए यह फसलों के फायदेमंद है। - अशोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी

बुधवार को सुबह हल्की बारिश व कोहरे में लाइट जलाकर गुजरे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें