फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आधार कार्ड से लिंक रहेगा यूपी बोर्ड का प्रवेश पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नई पहल की है। नकल माफिया की सेंधमारी पर रोक लगाने के लिए प्रवेश पत्र को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा ताकि वास्तविक परीक्षार्थी की केंद्र पर पहचान हो सके।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जमा किए गए आवेदन फॉर्म को ही माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यार्थियों के आधार नंबर से लिंक कर दिया है। इस बार 99,136 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। सतर्कता और अनुशासन लागू करने के लिए जिला प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र आधार नंबर से लिंक रहेगा।
प्रवेश पर आधार आधारित फोटो और विवरण दर्ज होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्देश दिया है कि परीक्षा के समय अगर किसी भी परीक्षार्थी का फोटो और विवरण समान नहीं मिलता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। 153 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी कर दी है।
विज्ञापन

पिछले साल 200 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। हालांकि परीक्षा निर्धारण होने के बाद करीब 100 विद्यालयों ने आपत्ति दर्ज कराई है। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि परीक्षार्थियों का प्रवेश आधार कार्ड से लिंक रहेगा ताकि पारदर्शी ढंग से परीक्षा संपन्न कराई जा सके। बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक चलेंगी।
घट गई बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या
पिछले साल हाईस्कूल परीक्षा में 26,907 बालक और 24,769 बालिकाएं शामिल हुई थीं। इस बार 26,758 बालक और 25,068 बालिकाएं परीक्षा देंगी। वहीं, पिछले साल इंटर में 26,445 बालक और 25,245 बालिकाओं ने परीक्षा दी थी। इस बार 24,016 बालक और 23,294 बालिकाएं परीक्षा देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें