पब्लिक स्पीकिंग ट्रेनर अजय यादव की अनूठी कार्यशैली और नवीनतम तकनीकों ने उन्हें भारत के सबसे युवा और प्रभावशाली कॉर्पोरेट ट्रेनर्स में शामिल किया। जल्द ही उनकी पुस्तक दी आर्ट ऑफ पब्लिक स्पीकिंग प्रकाशित होने वाली है, जो आत्मविश्वास से बोलने के इच्छुक लोगों के लिए मार्गदर्शक साबित होगी।
कॉर्पोरेट प्रशिक्षण और सार्वजनिक भाषण में उत्कृष्ट योगदान के लिए अजय यादव को प्रतिष्ठित यूपी अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। महज 18 वर्ष की उम्र में करियर शुरू करने वाले अजय ने अब तक 10 हजार से अधिक छात्रों, प्रोफेशनल्स और कॉर्पोरेट कर्मचारियों को प्रभावी संचार, टीम बिल्डिंग, सेल्स और पब्लिक स्पीकिंग जैसी दक्षताओं में प्रशिक्षित कर चुके हैं।
विज्ञापन
उनकी अनूठी कार्यशैली और नवीनतम तकनीकों ने उन्हें भारत के सबसे युवा और प्रभावशाली कॉर्पोरेट ट्रेनर्स में शामिल किया। जल्द ही उनकी पुस्तक दी आर्ट ऑफ पब्लिक स्पीकिंग प्रकाशित होने वाली है, जो आत्मविश्वास से बोलने के इच्छुक लोगों के लिए मार्गदर्शक साबित होगी।
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद अजय यादव ने कहा, यह सम्मान मेरी मेहनत और मिशन की पुष्टि है। मेरा लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को सशक्त बनाना है। उन्होंने पचास से अधिक ऑनलाइन वर्कशॉप्स और कई प्रतिष्ठित संगठनों में सेशंस आयोजित किए हैं। प्रतापगढ़ के रहने वाले अजय यादव अपने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और विस्तार देने की योजना बना रहे हैं, ताकि कॉर्पोरेट कर्मचारियों, उद्यमियों और छात्रों को उनके करियर में आगे बढ़ने में मदद मिले।