फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने पुलिस के सामने उड़ाया जेवरात से भरा पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ बदमाश पुलिस के सामने जेवरात से भरा पर्स छीनकर भाग निकले। पुलिस केवल तमाशा देखते रह गई। भतीजी की शादी में शामिल होने आ रही महिला बदमाशों की शिकार बन गई। घटना के बाद पुलिस केवल लकीर पीट रही है।
विज्ञापन

पुलिस से बेखौफ बदमाश लगातार लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। नगर कोतवाली के मीराभवन के रहने वाले दिलीप सिंह की बहन किरन लखनऊ में रहती हैं। शुक्रवार को भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए लखनऊ से रोडवेज बस पकडक़र गुरुवार को वह मायके आ रही थीं। करीब साढ़े सात बजे वह बस से मीराभवन चौराहे के करीब उतरीं।
चौराहे पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बस से उतरने के बाद वह घर जाने के लिए बढ़ी। तभी बाइक सवार दो बदमाश उनके हाथ से जेवरात से भरा पर्स छीनकर सगरा की ओर भाग निकले। पर्स में किरन के आभूषण के साथ ही भतीजी व उसके दूल्हे के लिए चेन, अंगूठी भी थी। किरन के शोर मचाने पर लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दिलीप सिंह भागकर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बदमाशों की तलाश करने की मांग की। नगर कोतवाल ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें