लालगंज। रायबरेली-प्रतापगढ़ हाइवे पर अगई के पास बृहस्पतिवार की रात एक युवक पैदल कहीं जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। गश्त को निकली रानीगंज कैथौला पुलिस ने घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लालगंज भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज योगेन्द्र सिंह का कहना है कि युवक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पायी है। शव के पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। संवाद