फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट होकर विकास का प्रयास करें भगवान विश्वकर्मा के वंशज : एमपी वर्मा

विज्ञापन
मानिकपुर के विश्वकर्मा मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल अतिथि। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बाबागंज विकासखंड के नरियावां में प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद प्राण प्रतिष्ठा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पंडित श्याम सुंदर शास्त्री एवं आचार्य हरिओम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति की स्थापना कराई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कौशांबी डीएम मनीष वर्मा के पिता मोहन प्रसाद वर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के सभी वंशज लौहकार, काष्ठकार, शिल्पकार, स्वर्णकार एवं ताम्रकार आदि को समाज के विकास के लिए एकजुट होना होगा।
विज्ञापन

जब तक हम एकजुट होकर अपनी आवाज को बुलंद नहीं करेंगे, तब तक हमारी ताकत का किसी को एहसास नहीं होगा। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने कहा कि पूरे विश्व को नई दिशा देने वाला विश्वकर्मा समाज जन्मजात इंजीनियर है। विश्वकर्मा समाज शिल्पकला और ज्ञान से देश की सच्ची सेवा कर रहे हैं। इन लोगों ने सुई से लेकर जहाज तक का निर्माण कर राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने शिल्प कला के माध्यम से सृष्टि का निर्माण किया था। शिक्षाविद शशिकांत शर्मा ने समाज के विकास में शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। नमामि गंगे के संयोजक भाजपा नेता महेंद्र विश्वकर्मा ने मंदिर जीर्णोद्धार में सहयोग के लिए 51 हजार का चेक मंदिर कमेटी को सौंपा।
विज्ञापन

विश्कर्मा विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम लाल विश्वकर्मा, विश्वकर्मा ब्रिगेड प्रभारी चंदन विश्वकर्मा, विश्वकर्मा विकास एवं सुरक्षा समिति केे संस्थापक आचार्य आशुतोष, प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश, उद्योगपति इंजीनियर राकेश शर्मा, बसपा नेता कमलेश विश्वकर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ एस पी शर्मा, सरजूू प्रसाद, रामबाबू आदि लोगों नेे समाज की एकजुटता पर बल दिया।
कार्यक्रम में गायक वेद प्रकाश शर्मा ने अपने भजनों के माध्यम से लोगों को भाव विभोर कर दिया। संचालन शिक्षक सुनील दत्त विश्वकर्मा आभार मंदिर अध्यक्ष गिरीश विश्वकर्मा ने जताया। इस मौके पर राम विशाल विश्वकर्मा, डा. एसपी विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, फिल्म अभिनेता शिवकुमार विश्वकर्मा, बृजेश विश्वकर्मा, कुलदीप कुमार, संजय विश्वकर्मा, आनंद देव पांडे, सागर विश्वकर्मा, जटाशंकर, रवी, रितेश, दिनेश कुमार, ओम प्रकाश, सुभाष चंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें