नाले में गिरने से डीसीएम चालक की मौत हो गई। जबकि खलासी बाल बाल बच गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे।
रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के कमालपुर बडोदरा जगदीशपुर गांव निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद सोनू डीसीएम चालक है। उसी के गांव का कुलदीप खलासी का काम करता है। शुक्रवार की दोपहर दोनों डीसीएम लेकर प्रयागराज से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। नवाबगंज थाना क्षेत्र के झम्मा नगर आलापुर के पास डाइवर्ट पुल के पास अचानक डीसीएम अनियंत्रित हो गई और बगल में बने नाले में चली गई। ड्राइवर सोनू गाड़ी के बाहर जा गिरा। डीसीएम का टायर उसके ऊपर चढ़ गया। यह देख आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी कालाकांकर ले गई। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।