फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेकाबू कार ने युवक को रौंद, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के अतरसंड गांव में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मंदिर परिसर की बाउंड्रीवॉल से टकरा गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। जबकि कार सवार तीन अन्य लोग भी चोटिल हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार कार ने अतरसंड गांव निवासी संतोष पाल (32) को टक्कर मार दी और मंदिर की दीवार से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल संतोष को सीएचसी कोहंडौर ले गए। जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि युवक के सिर, पैर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। वहीं, कार में सवार अरुण सरोज, कमलेश और उषा देवी भी घायल हैं। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन



थाना प्रभारी कोहंडौर धनंजय राय मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है, चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें