बेकाबू कार और डंपर की जोरदार टक्कर के चलते गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी भेजा। युवक के मौत की खबर मिलने पर परिजन सदमे में रहे।
बाघराय के कोर्रही निवासी राजेश उर्फ राजू मिश्रा का 19 वर्षीय बेटा राज मिश्रा सोमवार की शाम अपने साथी अंश व हिमांशू के साथ बाइक से बाघराय बाजार गया था। वहां से देर शाम घर लौटते समय विहार विकासखंड कार्यालय के करीब समीप सामने से आ रही डंपर व कार में टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर के बीच बाइक भी वाहनों से टकरा गई।
तीनों युवक डंपर के नीचे चले गए। जहां राजू की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अंश व हिमांशू को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।