तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
जौनपुर जनपद के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव लौह के रहने वाले शिवकुमार (23) पुत्र राजकुमार अपने साथी गांव के ही रहने वाले हृदय शंकर (25) पुत्र श्यामलाल के साथ बाइक से प्रतापपुर में रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर उग्रसेनपुर मार्ग पर सोईराईं गांव के सामने रात करीब 11:30 बजे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दीवार टकरा गई। हादसे में हृदय शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद शिवकुमार ने भी दम तोड़ दिया। इसी वहां से गुजर रहा दूसरा बाइक सवार बाबूपुर बेलो निवासी मानिकचंद भी दीवार में टकरा गया। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही दोनों मृतक युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर जानकारी होते ही और रोते बिलखते परिजन भी भोर में फूलपुर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।